धर्मेंद्र प्रधान और साध्वी ऋतंभरा ने आर.के. सिन्हा को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस

Lok Bimb
1 Min Read

‘अन्नपूर्णा’ आवास पहुंचकर तैलचित्र पर अर्पित किए पुष्प, 12 नवंबर की ब्रह्मभोज में शामिल होने का मिला निमंत्रण

गोपाल विद्यार्थी 

पटना :
पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं साध्वी ऋतंभरा (दीदी मां) ने सोमवार को जिले पाटलिपुत्र स्थित  ‘अन्नपूर्णा’ आवास पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता, संस्थापक सदस्य एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय आर.के. सिन्हा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। दोनों ने दिवंगत नेता के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया।इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और आर.के. सिन्हा के पुत्र ऋतुराज सिन्हा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुलाकात के दौरान ऋतुराज सिन्हा ने दोनों अतिथियों को आगामी 12 नवंबर को ‘अन्नपूर्णा’ आवास पर आयोजित ब्रह्मभोज एवं प्रार्थना सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Share This Article
Leave a Comment