-रुपए वापसी की मांग करने गए पीड़ित दलित युवक को जान मारने की दी धमकी.
मुंगेर : मुंगेर जिले के धरहरा थाना क्षेत्र के सुं गठिया गांव में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रोहित प्रसाद के साथ छापेमारी में गए इटवा गांव निवासी मनीष कुमार के द्वारा एक दलित युवक से 20 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । इस मामले में पीड़ित युवक धरहरा थाना क्षेत्र के सुं गठिया गांव निवासी नूनेश्वर पासवान के पुत्र राजदूत कुमार ने
धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार को दिए आवेदन में कहा है कि बकाया बिल के कारण उनके घर में पहुंचे कनीय अभियंता रोहित प्रसाद के साथ इटवा गांव निवासी स्वर्गीय अजय मंडल के पुत्र मनीष कुमार ने मुझसे यह कहकर 20 हजार रुपए ठग लिया कि धरहरा थाना में आपके विरुद्ध एफ आई आर दर्ज नहीं किया जाएगा। लेकिन जब मेरे विरुद्ध एफआईआर दर्ज हो गया तो एफ आई आर दर्ज नहीं कराने के नाम पर मुझसे ठगने वाले मनीष कुमार से जब मैंने अपने 20 हजार रुपए वापस करने की मांग की तो उसने रुपए देने से इनकार करते हुए मुझे जाति सूचक शब्द दुसाध बोलते हुए गाली गलौज किया और कहा कि जानता नहीं हो मैं कौन हूं , मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। पीड़ित युवक ने धरहरा थाने में आवेदन देखकर अपने रुपए की वापसी कराने की मांग और उचित कार्रवाई के साथ-साथ अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।वहीं इस मामले में थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


