सुकन्या समृद्धि योजना से लेकर डाक जीवन बीमा तक की सेवाओं के बारे में ग्रामीणों को किया गया जागरूक

Lok Bimb
1 Min Read

फातेह आलम तालझारी

तालझारी : भारतीय डाक विभाग की ओर से रविवार, 8 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे उपडाकघर तालझारी के समक्ष डाक सेवा जनसेवा चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों को डाक विभाग की विभिन्न बचत योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सुकन्या समृद्धि योजना, आवर्ती जमा (आरडी), बचत खाता, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी), डाक जीवन बीमा (पीएलआई) तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया गया। डाककर्मियों ने इन योजनाओं के लाभ, खाता खोलने की प्रक्रिया और भविष्य में बचत के महत्व की जानकारी देकर लोगों को डाक विभाग की सेवाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपडाकपाल मीरा कुमारी, शाखा डाकपाल जय प्रकाश यादव (सरकेड़ा), बलदेव सिंह (करणपुरा), आस्था भारद्वाज (लालगढ़ी) सहित मनोज मंडल, मुकेश पंडित, शंभू पंडित एवं मिठू चौधरी उपस्थित रहे।
चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं के प्रति जागरूक करने तथा सरकारी बचत एवं बीमा सेवाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Share This Article
Leave a Comment