अनूप पांडेय
अनगड़ा । गोंदली पोखर स्थित सत्यम रेसिडेंशियल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव समारोह उत्साह और उल्लास के बीच गुरुवार को मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा शामिल हुयी। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए किताबी शिक्षा के साथ संस्कार, हुनर और खेल भी जरूरी हैं। शिक्षा ज्ञान देती है, संस्कार बेहतर इंसान बनाते हैं और खेल व हुनर व्यक्तित्व को निखारते हैं। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ सही दिशा देने की अपील की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने अतिथियों और अभिभावकों का मनमोह लिया। मौके पर विशिष्ट अतिथि भाजपा रांची पूर्वी जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, सालहन पंचायत की उप मुखिया विमला चौधरी, अर्जुन राम, रवि साहू सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राचार्य कुमारी सबिता, शिक्षक तारकेश्वर महतो, कुमारी सोनी, अर्पणा, प्रतिमा, नीलम, पूनम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।


