खेत में सेंधमारी, सौर ऊर्जा चालित मोटर उड़ा ले गए चोर

Lok Bimb
1 Min Read

अनूप पांडेय

अनगड़ा। थाना क्षेत्र के सिरका गांव में चोरों ने किसान की सिंचाई व्यवस्था पर हाथ साफ कर दिया। बीती रात चोरों ने दिनेश महतो के खेत में लगे सौर पैनल से संचालित दो एचपी के मोटर की चोरी कर ली। चोरों ने पाइप काटकर मोटर निकाला और बिना किसी आहट के मौके से फरार हो गए। सुबह खेत पहुंचने पर मोटर गायब मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।सिंचाई के लिए खेत में लगाए गए मोटर की चोरी से किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस बावत पीड़ित दिनेश महतो ने अनगड़ा थाना में सनहा दर्ज कराया है। खेतों में लगे सिंचाई उपकरणों की चोरी की इस घटना ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

Share This Article
Leave a Comment