बंदियों और आम लोगों को संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
गोपाल विद्यार्थी
पटना : जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पटना की ओर से गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में संविधान दिवस मनाया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार की अध्यक्ष सुश्री अनामिका टी. की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं प्राधिकार की सचिव सुश्री ज्योति चंदन ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कर संविधान के मूल्यों, आदर्शों और सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।व्यवहार न्यायालय, पटना के अलावा पटना न्यायमंडल के अन्य न्यायालयों में भी संविधान दिवस मनाया गया और प्रस्तावना का वाचन किया गया। वहीं, बंदियों एवं आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। शिविरों के माध्यम से लोगों को संविधान में प्रदत्त अधिकारों तथा उनके प्रति नागरिकों की जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने मनाया संविधान दिवस, न्यायिक पदाधिकारियों ने किया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

Leave a Comment Leave a Comment

