नशामुक्ति दिवस पर आईजीआईएमएस में युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Lok Bimb
2 Min Read

वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को किया गया जागरूक, उत्पाद आयुक्त दिव्या शक्ति ने की शिरकत

गोपाल विद्यार्थी 

पटना :
बिहार नशामुक्ति दिवस-2026 के अवसर पर गुरुवार को बिहार सरकार के उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की ओर से आईजीआईएमएस पटना में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम ‘युवा जोश’ रखी गई, जिसके तहत स्कूली एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित कर युवाओं को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में उत्पाद विभाग की आयुक्त आईएएस दिव्या शक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उनके साथ संयुक्त आयुक्त कृष्ण कुमार, उत्पाद एवं खुफिया ब्यूरो के उप-आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद तथा उत्पाद अधीक्षक शैवी दुबे भी मौजूद थीं। वहीं, आईजीआईएमएस की कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) कल्पना सिंह, डॉ. (प्रो.) वर्षा सिंह एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की डॉ. निधि प्रसाद ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मौके  पर आईजीआईएमएस के विद्यार्थियों को नशा नहीं करने और किसी भी प्रकार की लत से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति सचेत करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन आईजीआईएमएस के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से किया गया। इसका समन्वय विभाग की एमएसएसओ डॉ. शुभम श्री ने किया।

Share This Article
Leave a Comment