दीपक कुमार
पटना । पटना हाईकोर्ट एडवोकेटस् एसोसिएशन के चुनाव में महासचिव पद पर जय शंकर प्रसाद सिंह की जीत हुई है । वे दूसरी बार महासचिव पद पर विजयी हुए है ।उन्होंने संवाददाता को बताया कि इस चुनाव में उन्हें युवा,महिला सहित अधिवक्ताओं का खूब प्यार मिला ।उन्होंने सभी अधिवक्ताओं को बधाई दी है।
चुनाव जीतने के बाद उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं की मान सम्मान एवं उनके सुरक्षा को लेकर वे कार्य करेंगे ।कोरोना काल में जय शंकर प्रसाद सिंह ने बढ़ चढ़कर राहत कार्य किया था उन्हें कोरोना योद्धा के रूप में लोग जानते है ।जयशंकर प्रसाद सिंह ने बताया कि वेनोवैलेंट स्कीम के तहत अधिवक्ताओं की सहायता राशि एक लाख से बढ़ाकर 2 लाख तक करवाने की उचित पहल करेंगे। शताब्दी भवन में सीटिंग प्रॉब्लम को लेकर समाधान करेंगे ,महिला अधिवक्ताओं के लिए पिंक टॉयलेट की व्यवस्था के साथ उचित सुरक्षा ,लेडीज कॉमन रूम ,बच्चों के लिए पालना घर के अलावे सस्ते दर पर कैंटीन की मांग करेंगे । उनके जीत पर अधिवक्ताओं ने खुशी मनाई ।


