बिहार के स्कूलों में 1 नवंबर से बंद होगा मध्याहन भोजन

Lok Bimb
2 Min Read

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार को दी चेतावनी, कहा पैसा नहीं मिला तो खाना बंद, जवाबदेही सरकार की होगी

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : बिहार के प्राथमिक विद्यालयों में 1 नवंबर 2026 से मध्याहन भोजन  बंद हो जाएगा। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षा विभाग को लिखित चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर बकाया राशि का भुगतान नहीं हुआ, तो पूरे बिहार में एमडीएम  का संचालन स्थगित कर दिया जायेगा। बीते 6 महीने से एमडीएम राशि बकाया होने के बावजूद भी पूरे बिहार के शिक्षक इस विषम परिस्थिति में भी सहयोग करते हुए अबतक अपने पैसा से एमडीएम  चला रहे हैं।  लेकिन अब स्थिति बर्दाश्त के बाहर हो गई है। अभी तक किसी भी विद्यालय को खर्च की गई राशि नहीं मिली है, और आगे के संचालन के लिए आवंटन भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। संघ ने पूर्व में भी मध्याहन भोजन निदेशक  को लिखित सूचना देकर बकाया राशि के भुगतान की मांग की थी। लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। संघ ने फिर से सरकार व विभाग को एक सप्ताह में सभी विद्यालयों को एमडीएम  संचालन हेतु समुचित एवं बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है। भुगतान न होने की स्थिति में संघ ने आगामी  1 नवंबर 2026 से पूरे बिहार में मध्याहन भोजन योजना स्थगित करने की बात कही है। अध्यक्ष जयराम शर्मा ने कहा कि शिक्षक बूते 6 महीने से अपने जेब से पैसा लगाकर बच्चों को खाना खिला रहे हैं। अब और नहीं चलेगा। सरकार पैसा नहीं देगी, तो खाना बंद होगा। महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि हमने 1 अक्टूबर को भी लिखित सूचना दी थी, सरकार ने नहीं सुना।

Share This Article
Leave a Comment