गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए रोटरी क्लब की पहल, 20 महिलाओं को बांटे पोषण किट

Lok Bimb
2 Min Read

पहले 1000 दिन’ परियोजना का पांचवां माह पूरा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पर जोर

गोपाल विद्यार्थी

पटना सिटी : मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ पटना सिटी द्वारा संचालित ‘पहले 1000 दिन’ परियोजना का पांचवां माह शुक्रवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मारूफगंज में संपन्न हुआ। इस अवसर पर 20 गर्भवती महिलाओं के बीच पोषक तत्वों से युक्त खाद्य सामग्री के बैग वितरित किए गए।कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा मां और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना है। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन पंकज किशोर सिंह ने कहा कि मां और बच्चे का स्वस्थ भविष्य क्लब की प्राथमिकता है। ‘पहले 1000 दिन’ परियोजना केवल पोषण सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है। रोटेरियन अनंत अरोड़ा ने कहा कि परियोजना के माध्यम से जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं तक पोषण संबंधी सहायता पहुंचाना सराहनीय प्रयास है। इसे निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं, क्लब के कोषाध्यक्ष रोटेरियन जगन्नाथ कुमार ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए रोटरी क्लब सदैव प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विजय का विशेष सहयोग रहा, जिसके लिए क्लब की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया। मौके पर रोटेरियन अनंत अरोड़ा, रोटेरियन पवन, रोटेरियन जगन्नाथ कुमार, रोटेरियन अमित सिंह, रोट्रैक्टर बिक्की शाह, संतोष कुमार एवं प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। क्लब ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए इस अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment