डीपीएस दानापुर बैडमिंटन में चैंपियन

Lok Bimb
1 Min Read
dps danapur badminton mein champion

गोपाल विद्यार्थी

पटना : डीपीएस गयाजी में संपन्न हुए सीबीएसई क्लस्टर-3 (बिहार व झारखंड) बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग अंडर-14 में डीपीएस दानापुर कैंट ने जवाहर विद्या मंदिर श्यामली रांची को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर विजेता ट्राफी अपने नाम कर लिया। विजेता टीम की ओर से अहाना राज आनंद, आस्था नारायण, अदवीता कश्यप ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ हीं राधा गोविंद पब्लिक स्कूल मेरठ में 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु क्वालीफाई किया। स्कूल टीम व प्रशिक्षक कुमार धर्मवीर, प्रबंधक तुलसी वर्मा को विजेता बनने पर डीपीएस दानापुर कैंट के प्राचार्य बी. विनोद, वरीय शारीरिक शिक्षक संजय तिवारी, रंजीत सिंह, बैडमिंटन प्रशिक्षक श्रीमोद पाठक ने बधाई व शुभकामनाएं दीं है।

Share This Article
Leave a Comment