अमरपुर (बांका) : अमरपुर-भागलपुर मुख्य सड़क (एसएच-25) की पक्की जमीन पर पिलर खड़ा करने के लिए दो गड्ढे खोदने का मामला सामने आने के बाद पथ निर्माण विभाग की टीम हरकत में आ गई। अमरपुर नगर पंचायत के डुमरामा वार्ड संख्या तीन स्थित गुदड़ी बाजार में बुधवार को अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया। सरकारी अमीन से मापी के दौरान मुख्य सड़क की करीब चार फीट जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया।जानकारी के अनुसार, गुदड़ी बाजार निवासी रामेश्वर साह और उनके पुत्र संजय साह मकान का निर्माण करा रहे थे। इसी दौरान पिलर बनाने के लिए मुख्य सड़क की पक्की जमीन पर दो गड्ढे खोद दिए गए। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बावजूद काम जारी रहने की शिकायत विभाग तक पहुंची, जिसके बाद टीम ने स्थल का निरीक्षण किया।पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद दास, कनीय अभियंता रमेश कुमार और सरकारी अमीन घनश्याम कुमार ने जमीन की मापी कराई। इसके बाद सड़क पर खोदे गए गड्ढों को भरवाया गया और संबंधित व्यक्ति की दीवार पर नोटिस चिपकाकर स्पष्टीकरण मांगा गया। अतिक्रमण वाले हिस्से को सफेद चूने से चिह्नित भी किया गया।मामले में नगर पंचायत की टीम ने भी जांच की। नगर प्रबंधक कुंदन कुमार के अनुसार, नगर पंचायत की पीसीसी सड़क की करीब दो फीट जमीन पर दीवार बनाने और नल-जल पाइप क्षतिग्रस्त करने की शिकायत भी मिली है। संबंधित मकान के होल्डिंग टैक्स और निर्माण नक्शे की जांच कराई जाएगी।सहायक अभियंता विनोद दास ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रामेश्वर साह ने अधिकारियों के समक्ष अपनी निजी जमीन पर निर्माण कराने और न्यायालय के आदेश से जमीन का कब्जा मिलने की बात कही है। अब विभागीय जांच और स्पष्टीकरण के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
मुख्य सड़क पर अतिक्रमण की कोशिश। पिलर के लिए पक्की सड़क पर खोदे दो गड्ढे, अधिकारियों ने रुकवाया काम

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

