तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में न्यू एरा पब्लिक स्कूल, पटना के अयान राज को स्वर्ण व आर्यन राज को कांस्य

Lok Bimb
1 Min Read

उपलब्धि;  खेल जगत में करिअर की असीम सम्भावनाएं :- प्राचार्या

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : टॉरियन वर्ल्ड स्कूल, रांची में सीबीएसई द्वारा आयोजित ‘सीबीएसई ईस्ट ज़ोन आर्चरी चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2026-27’ में न्यू एरा पब्लिक स्कूल, पटना के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। विद्यालय के सातवीं कक्षा के छात्र अयान राज ने तीरंदाज़ी कम्पाउंड प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया वहीं दसवीं के  छात्र आर्यन राज ने कांस्य पदक प्राप्त कर बिहार के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया है।  छात्र आदित्य प्रकाश ने इंडियन राउंड में अपने उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल से उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ नीना कुमार ने सभी छात्रों को शुभकामनाएँ दी व उनका उत्साह वर्धन किया। डॉ  नीना ने कहा कि- खेल मानव जीवन का एक अमूल्य धरोहर है तथा इसमें करियर की असीम संभावनाएं हैं और तीरंदाज़ी केवल एक खेलनहीं बल्कि, धैर्य, अनुशासन, आत्मसंयम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

Share This Article
Leave a Comment