तीन दिनों से लापता वृद्ध महिला का आहर में मिला शव, इलाके में सनसनी

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पालीगंज : थाना क्षेत्र के कुरकुरी गांव स्थित आहर में गुरुवार की सुबह एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और इसकी जानकारी पालीगंज पुलिस को दी गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान नगवां गांव निवासी सोहराई भगत की 80 वर्षीय पत्नी सीतापति देवी के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, सीतापति देवी पिछले तीन दिनों से लापता थीं.उन्होंने बताया कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त थीं, जिसके कारण घर से निकल गई थीं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

Share This Article
Leave a Comment