मिनी गन फैक्ट्री से 25 हजार में मिलते थे हथियार, एक सप्ताह में 25 पिस्टल बनाने का था ऑर्डर, भागलपुर से आए थे कारीगर

Lok Bimb
2 Min Read

मोहम्मद जमशेद

समस्तीपुर : के बंगला थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हथियार बनाते हुए देखा जा सकता है। फैक्ट्री में भागलपुर के सुल्तानगंज से कारीगर को बुलाया जाता था और उनसे हथियार बनवाया जाता था।हथियार को 15 से 25 हजार रुपए में धंधेबाज बेचते थे। पुलिस के अनुसार इन दिनों जमीन कारोबार से जुड़े अपराधी प्रवृति के लोग हथियार जमा कर रहे हैं। हथियार निर्माण से जुड़े तस्करों की खूब डिमांग है। उधर, पुलिस के पूछताछ के दौरान भागलपुर का राजेश चौधरी ने बताया है कि बबलू सिंह ने बुलाया था। 25 हथियार बनाने का ऑर्डर दिया था। एक सप्ताह पहले ही मैं समस्तीपुर आया था। मटेरियल उपलब्ध कराने के बाद निर्माण कार्य में जुटा था। अभी 2 पिस्टल ही बना पाया था, एक सप्ताह के दौरान सभी ऑर्डर को पूरा कर देता। इस बीच एसटीएफ को भनक लग गई। कमरे में दो कारीगर बना रहे हथियार वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे से कमरे में 2 कारिगर हैंड लेथ मशीन पर हथियार बना रहे हैं। बगल में तैयर 2 पिस्टल, मैगजीन और गोली भी रखी हुई है। कारीगर गोली को मैगजीन में भर का चेक करते हैं। लेथ पर भागलपुर का कारिगर नया पिस्टल बनाने के लिए उसके मुठ को तैयार कर रहा है। जबकि सरसौना गांव का कारिगर उसकी मदद कर रहा है। इन सामानों की हुई थी बरामदगी पुलिस ने निर्मित 2 देसी पिस्टल के अलावार अर्द्धनिर्मित एक पिस्टल, 6 मैगजीन, एक गोली, एक लेश मशीन, 3 छेनी, 3 सरसी, 2 पिलास, 1 मैगजीन डाई, हथौड़ी, लोहा हैंड डाई, पीतल का डाई, ग्रीप प्लेस, ड्रील मशीन, लोहा का स्प्रींग बरामद हुए थे। दो की गिरफ्तारी हुई थी, जिन्हें जेल भेजा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment