पैनापुर के प्रिंस को मैट्रिक में मिले 460 अंक, लहराया परचम, आईएएस बन करना चाहता है देश सेवा

Prince of Panapur got 460 marks in matriculation, hoisted the flag, wants to serve the country by becoming IAS

Lok Bimb
2 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

बिक्रम : प्रखंड क्षेत्र के पैनापुर गाँव की गलियों से निकला एक साधारण सा लड़का आज पूरे गाँव के लिए मिसाल बन गया है। गाँव के एक साधारण किसान जय यादव का पुत्र प्रिंस कुमार ने 460 अंक हासिल कर मैट्रिक परीक्षा 2026 में बिक्रम प्रखंड के टॉपर्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। प्रिंस के  पिता एक साधारण किसान हैं, लेकिन बेटे  के सपनों की उड़ान इतनी ऊंची रही कि उसने मेहनत और लगन से कामयाबी हासिल की। प्रिंस ने कठिन परिस्थितियों और संसाधनों की कमी के बावजूद अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। साधारण किसान परिवार से निकलकर शिक्षा के क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना अपने आप में मिसाल है।
प्रिंस  ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों, पिता और परिजनों को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और लगातार मेहनत के बल पर ही वह यहां तक पहुंच सका ।

घर में मिला शिक्षा का बेहतरीन माहौल, अब मंजिल है सिविल सर्विस

प्रिंस के इस सफलता के पीछे उनके पारिवारिक माहौल का बहुत बड़ा हाथ है। उसके परिवार के चचेरे भाई व चाचा समेत करीब आधा दर्जन लोग अपनी मेहनत से शिक्षा विभाग के अलावे सरकारी सेवा में कार्यरत हैं। संयुक्त परिवार व परिजनों में पढ़ाई का लग्न होने के कारण घर में हमेशा से ही पढ़ाई लिखाई का एक अनुशासित और सकारात्मक माहौल रहा। भविष्य की योजना को लेकर प्रिंस के इरादे बिल्कुल साफ हैं। उसने बड़ी ही परिपक्वता के साथ बताया कि उसका सपना सिर्फ यहीं रुकना नहीं है। वह आगे की पढ़ाई पूरी करके संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विस परीक्षा पास करना चाहता  है और एक आईएएस अफसर बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहता  है। उसका मानना है कि प्रशासनिक सेवा में जाकर वह जमीनी स्तर पर शिक्षा और समाज के विकास के लिए अधिक प्रभावी ढंग से काम कर पाएगा।

Share This Article
Leave a Comment