दिलजीत दोसांझ के Dil Luminati टूर से 943 करोड़ रुपये की कमाई, 118000 लोगों को मिला रोजगार!

Lok Bimb
4 Min Read

दिलजीत दोसांझ के ऐतिहासिक Dil Luminati टूर ने 943 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट किया है। 10 शहरों में फैले 2 महीने के दिल-लुमिनाती टूर के जरिए उन्होंने 1,18,000 लोगों के लिए रोजगार बनाए।

दिलजीत दोसांझ ने अपने Dil Luminati टूर के साथ साल 2024 में भारत में इतिहास रच दिया। उनका ये टूर दो महीनों के भीतर करीब 10 शहरों में आयोजित हुआ। इस इवेंट के समापन के बाद अब जो खबर है वो दिलजीत के फैन्स का दिल खुश करने वाली है। दरअसल EY की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दोसांझ का ये ग्लोबल ‘दिल-लुमिनाती टूर’ भारत में सबसे अधिक रेवेन्यू जेनरेट करने वाला कॉन्सर्ट बन गया है।

फेमस पंजाबी सिंगर के इस टूर ने भारतीय इकॉनमी को सपोर्ट करते हुए करीब 943 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दिलाया है। रिपोर्ट पर नजर डालें तो इस आंकड़े में करीब 276 करोड़ रुपये का डायरेक्ट रेवेन्यू और इससे ठीक डबल यानी 553 करोड़ रुपये इनडायरेक्ट स्पेंडिंग से अर्जित हुए, जिसमें ट्रैवल, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, फूड एंड वेबरेजेज के अलावा लॉजिस्टिक्स और लोकल वेंडर्स आदि से जुड़े मामले में सेकेंडरी और तीसरे इनडायरेक्ट खर्च से अर्जित किए गए हैं।

भारत के किन शहरों में हुए थे ‘दिल-लुमिनाती’ इवेंट

बता दें कि 2024 के दो महीनों में दिलजीत के ये कॉन्सर्ट नई दिल्ली (26 अक्टूबर, 2024), हैदराबाद (15 नवंबर), अहमदाबाद (17 नवंबर), लखनऊ (22 नवंबर), पुणे (24 नवंबर), कोलकाता (30 नवंबर), बेंगलुरु (6 दिसंबर), चंडीगढ़ (23 दिसंबर) जैसे जगहों पर हुए जो गुवाहाटी (29 दिसंबर) के इवेंट के साथ खत्म हुआ।

बड़े पैमाने पर अवैध टिकट बिक्री की खबरें थीं

बताया जाता है कि टिकटों की बिक्री से डायरेक्ट रेवेन्यू का 80% हिस्सा मिला है, जिसमें जोमैटो लाइव पर देशभर में 3,20,000 टिकटों की बिक्री शामिल है। यह कॉन्सर्ट टिकटों की बिक्री में डिजिटल मीडियम की बढ़ती भूमिका को भी साफ तौर से दिखाता है। हालांकि, उम्मीद ये भी है कि अगर भारतीय लाइव इवेंट इकोसिस्टम कालाबाजारी की समस्या से निपटने में सफल हो जाए तो डायरेक्ट रेवेन्यू के इससे कहीं अधिक होने की संभावना है, क्योंकि उस दौरान शो में बड़े पैमाने पर अवैध टिकट बिक्री की खबरें सामने आई थीं।

करीब 1,18,000 लोगों के लिए रोजगार को मौका

रिपोर्ट के मुताबित दिलजीत के इस ‘दिल-लुमिनाती’ टूर ने न केवल रेवेन्यू जेनरेट किया बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगार भी पैदा किए। रिपोर्ट के मुताबिक, इसने लाइव इवेंट्स सेक्टर और उससे जुड़े सेक्टरों में 1,18,000 लोगों के लिए रोजगार को मौका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 38% दर्शक अन्य शहरों से इस म्यूजिक इवेंट में शामिल होने के लिए आए थे, जिनमें से आधे से अधिक (लगभग 20%) ने अपना स्टे बढ़ा दिया, जिससे टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी रेवेन्यू में जमकर बढ़ोतरी हुई।

‘दिल-लुमिनाती’ टूर से रेवेन्यू

  • ‘दिल-लुमिनाती’ टूर 2024 किसी भारतीय कलाकार द्वारा आयोजित अब तक के सबसे बड़े कॉन्सर्ट टूर में से एक, जिसमें 13 शहरों में 14 कार्यक्रम शामिल हैं।
  • इस टूर से डायरेक्ट रेवेन्यू- 276 करोड़ रुपये
  • इनडायरेक्ट रेवेन्यू- (ट्रैवल, टूरिज्म, हॉस्पिटैलिटी, फूड एंड वेबरेजेज, हॉस्पिटैलिटी)- 553 करोड़ रुपये का फायदा
  • टिकटों की बिक्री से 320,000 रुपये से अधिक टिकट बिके।
  • लाइव इवेंट्स की वजह से 118,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला।

टियर-2 और टियर-3 शहरों से 49% लोग शामिल

बताया गया है कि इन टूर में शामिल होने वाले 49% लोग टियर-2 और टियर-3 शहरों से थे, जो पंजाबी संगीत जैसे अनुभवों में निवेश करने की बढ़ती इच्छा को दर्शाता है, जो अब तक परंपरागत रूप से पंजाब-हरियाणा-दिल्ली-एनसीआर जैसे इलाकों तक लही सीमित थे।

Share This Article
Leave a Comment