झा.स.पु.-9 परिसर में आरओ वाटर प्लांट का उद्घाटन, पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल

Lok Bimb
2 Min Read

उपायुक्त के सौजन्य से स्थापित हुआ वाटर प्लांट, समादेष्टा रीष्मा रमेशन के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ उद्घाटन समारोह

फातेह आलम तालझारी

साहिबगंज : झारखंड सशस्त्र पुलिस-9 (झा.स.पु.-9), साहिबगंज वाहिनी परिसर में उपायुक्त के सौजन्य से स्थापित आरओ वाटर प्लांट का उद्घाटन किया गया। समादेष्टा रीष्मा रमेशन के दिशा-निर्देश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस पेयजल सुविधा का शुभारंभ हुआ। आरओ वाटर प्लांट स्थापित होने से अब वाहिनी परिसर में रहने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही आसपास के स्थानीय नागरिक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह पहल पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी काफी लाभकारी साबित होगी।
उद्घाटन समारोह में मनोज कुमार झा, अजय केरकेट्टा, समीर कुमार सवैया, पुलिस उपाधीक्षक झा.स.पु.-9 साहिबगंज, निरीक्षक (स) सुदान बुढ़, रक्षित पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमलेश कुमार, पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार एवं मंत्री जीतन किस्कू उपस्थित रहे।
इसके अलावा झारखंड पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी सुबोध कुमार निराला एवं भरत राय सहित वाहिनी के अन्य पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी सुविधा के लिए उपायुक्त साहिबगंज के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment