मोहिउद्दीन मंसूरी कोटालपोखर
कोटालपोखर : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम अपने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगी हुई है सोमवार को झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदीप्त कुमार सोनू से रांची कार्यालय में पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने मुलाकात कर के के एम कॉलेज पाकुड में स्नातक स्तर के सभी विषयों के सीटों में किये गये कटौती को फिर से बहाल करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौपा है विधायक निसात आलम ने बताया कि पिछले दिनों स्थानीय छात्रों ने मुलाकात कर जानकारी दिया था कि पाकुड़ के के एम कॉलेज में इतिहास विभाग में पहले 300 सीट थी इसे घटाकर 180 कर दिया गया वहीं राजनीतिक विज्ञान में भी 300 सीट थी इसे भी घटकर 180 कर दिया गया हिंदी में भी 300 थी जिसे भी 180 सीट कर दिया गया संथाली में भी 300 सीट थी जिसे घटाकर 180 कर दिया गया इसके अतिरिक्त के के एम कॉलेज से लेबर एंड सोशल वर्क विषय को भी हटा दिया गया है पहले के तरह फिर से सीट बहाल करते हुए कोई भी कटौती नहीं करने की मांग विभागीय मंत्री से किया है जिस पर उन्होंने जल्द आवश्यक पहल करते हुए अपने सचिव को इस संबंध में पूरी रिपोर्ट मंगवाई है और भरोसा दिया है कि छात्रों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि यहां के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए पाकुड़ से बाहर न जाना पड़े


