संगठन की मजबूती को लेकर भाजपा खैरा मंडल की बैठक आयोजित

Lok Bimb
1 Min Read

ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर कार्यकर्ताओं ने रखा मौन, दी श्रद्धांजलि*

इन्द्रजीत

जामताड़ा : नाला प्रखंड के खैरा मंडल अंतर्गत गेड़िया स्थित कालिंजर मंदिर परिसर में गुरुवार को भाजपा की संगठनात्मक बैठक मंडल अध्यक्ष मोहित भोक्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की शुरुआत पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर की गई। इस दौरान उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।बैठक में मंडल प्रवासी मनीष दूबे मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार हेम्ब्रम, ठाकुरमणी सिंह,निपेन सिंह, वरुण मंडल, देवन माजी, विष्णु मंडल, कृष्ण चंद्र महतो सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment