कोडी रोड्स बने नए अनडिस्प्यूटेड चैंपियन! ड्रू मैकिन्टायर को दी पटखनी, रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन से होगा महा-मुकाबला

Lok Bimb
3 Min Read

कोडी रोड्स ने स्मैकडाउन में ड्रू मैकिन्टायर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल जीत लिया है। जैकब फाटू के दखल के बाद कोडी ने जीत दर्ज की और अब वह रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ अपना खिताब डिफेंड करेंगे।

नई दिल्ली: WWE स्मैकडाउन के 6 मार्च के एपिसोड में इतिहास रच दिया गया। एक हाई-वोल्टेज मेन इवेंट मुकाबले में कोडी रोड्स ने द स्कॉटिश वॉरियर ड्रू मैकिन्टायर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। इस जीत के साथ ही कोडी रोड्स का रास्ता अब सीधे रेसलमेनिया 42 के लिए साफ हो गया है।

मैकिन्टायर का दबदबा और कोडी का पलटवार

मैच की शुरुआत से ही ड्रू मैकिन्टायर बेहद आक्रामक नजर आए। पिछले हफ्ते एलिमिनेशन चैंबर में कोडी रोड्स को मौका गंवाने पर मजबूर करने वाले मैकिन्टायर इस बार उन्हें पूरी तरह खत्म करने के इरादे से उतरे थे। उन्होंने रिंग के बाहर कोडी की पीठ पर जबरदस्त हमला किया और मैच के एक बड़े हिस्से में अपना नियंत्रण बनाए रखा। हालांकि, कोडी ने अपनी फुर्ती का इस्तेमाल करते हुए कोडी कटर के जरिए मैच में वापसी की।

मैच का टर्निंग पॉइंट

मुकाबला तब और रोमांचक हो गया जब मैकिन्टायर ने कोडी को रिंग के बाहर टेबल पर पावरबॉम्ब दे दिया। मैकिन्टायर ने कोडी पर उन्हीं का दांव क्रॉस रोड्स भी आजमाया, लेकिन कोडी ने किक-आउट कर दिया। मैच के अंत में जब रेफरी गलती से नॉकआउट हो गया, तब मैकिन्टायर ने कोडी पर चेयर से हमला करने की कोशिश की। तभी जैकब फाटू ने अचानक आकर मैकिन्टायर को रोक दिया। इस दखल का फायदा उठाते हुए कोडी रोड्स ने कोडी कटर और क्रॉस रोड्स का कॉम्बो लगाकर जीत हासिल की।

रेसलमेनिया 42, अब रैंडी ऑर्टन से होगी भिड़ंत

इस ऐतिहासिक जीत के साथ कोडी रोड्स अब अनडिस्प्यूटेड चैंपियन के रूप में शो ऑफ शोज यानी रेसलमेनिया 42 में कदम रखेंगे। वहां उनका सामना एलिमिनेशन चैंबर के विजेता रैंडी ऑर्टन से होगा। गुरु और चेले के बीच होने वाला यह मुकाबला साल का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है। कोडी के पास अब अपनी बादशाहत बरकरार रखने की कड़ी चुनौती होगी।

Share This Article
Leave a Comment