वैभव सूर्यवंशी के ऐतिहासिक दोहरे शतक पर बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने दी बधाई

Lok Bimb
1 Min Read

53 गेंदों में 204 रन बनाकर रचा इतिहास, बिहार के युवा क्रिकेटरों के लिए बने प्रेरणास्रोत

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : बिहार के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स-2026 में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ महज 53 गेंदों में 204 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि पर बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने बधाई देते हुए इसे पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया। 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव ने अपनी पारी में 28 छक्के और सात चौके लगाए। उन्होंने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत इंडिया-ए ने यूएई के 249 रनों के लक्ष्य को महज 14.2 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।बीसीए अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने कहा कि वैभव की निडर बल्लेबाजी, प्रतिभा और आत्मविश्वास ने बिहार क्रिकेट को नई पहचान दी है। उनकी उपलब्धि राज्य के हजारों युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वैभव भविष्य में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर बिहार और भारतीय क्रिकेट को गौरवान्वित करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment