मोहम्मद जमशेद
समस्तीपुर : जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर कमला पंचायत निवासी गरीबों के मसीहा भाई राजू सहनी ने महिसारी पंचायत के वार्ड संख्या 14 में एक गरीब शोकाकुल परिवार को 6 महीने का राशन सामग्री व 2100 रूपए नगद दिया, राजू सहनी ने कहा कि उनको जानकारी मिली कि
महिसारी पंचायत निवासी राम सुधार सहनी के 36 वर्षीय पुत्र,राम ईश्वर सहनी का 22 मार्च 2026 को करेंट लगने से असामयिक निधन हो गया था,मृतक अपने परिवार का मात्र एक मुख्य सहारा था, उनके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं, जिसके बाद उन्होंने 4 अप्रैल को अपनी टीम भेजकर मदद पहुंचाई, उन्होंने बताया कि वे और उनकी टीम लगातार पिछले 16 वर्षों से सामाजिक समरसता को बनाए रखते हुए गरीब,असहाय, गंभीर रूप से बिमार जरूरतमंदों की सहायता करते आ रहे हैं, और आगे भी करते रहेंगे,वहीं मदद मिलने के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने राजू सहनी की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान इस नेक दिल इंसान को हमेशा खुश रखे, ताकि और गरीब लाचार लोगों को वे मदद करते रहे,मौके पर सियाराम राय, पिंटू राय, रामलाल सहनी, वरुण राय, चंद्रकांत सिंह, श्रीराम सहनी,उमा सहनी, सुजीत कुमार नवीन कुमार, कमलकांत राय, दपेश राय, मुन्ना कुमार राय सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.


