अचल टोला में पुलिस की छापेमारी, पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी

पालीगंज : प्रखंड क्षेत्र के खीरी मोड़ थाना अंतर्गत अचल टोला गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार खीरी मोड़ थाने को सूचना मिली थी कि अचल टोला निवासी अर्जुन यादव का पुत्र लव कुश कुमार अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है. सिटी एसपी पटना पश्चिमी के निर्देशानुसार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से एक पिस्टल बरामद किया.वहीं पुलिस टीम को देखते ही आरोपी युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद हथियार का उपयोग किन-किन गतिविधियों में किया जा रहा था.पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Share This Article
Leave a Comment