हरनौत : नगर पंचायत में निकाय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 122 सफाई कर्मी शुक्रवार को भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। प्रदर्शनकारियों की मांग पीएफ की राशि कर्मियों के बैंक खाते में जमा कराने, समान काम का समान वेतन लागू करने, काम करने व सुरक्षा का सामान नियमित रुप से उपलब्ध कराने, सेवा सुरक्षा की गारंटी व सम्मानजनक व्यवहार को लेकर था। वहीं यह हड़ताल का लगातार दूसरा दिन जारी रहने से हरनौत नगर पंचायत के विभिन्न सड़कों और मुहल्ले में कचरे के ढेर लग गए हैं। गंदगी बढ़ने से स्थानीय लोगों को असुविधा के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों की आशंका भी बढ़ गई है। नागरिकों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था जल्द बहाल करने की मांग की है। वहीं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सौरभ सुमन ने कहा कि शुक्रवार के शाम तक सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।
हरनौत में 122 सफाईकर्मी हड़ताल पर, नगर पंचायत में दूसरे दिन भी चरमराई सफाई व्यवस्था

You Might Also Like
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment Leave a Comment
Stay Connected
- Advertisement -

