उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, बिष्टुपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगने से बहाल हुई बिजली

Lok Bimb
2 Min Read

संवाददाता भीम कुमार

महेशपुर : प्रखंड अंतर्गत पंचायत रामपुर के ग्राम बिष्टुपुर में कुछ समय पूर्व से बनी बिजली संकट की समस्या का समाधान झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी की पहल से हो गया है। गांव का 25 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण कई दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था तथा दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा था।*
ग्रामीणों ने अपनी समस्या उपासना मरांडी के समक्ष रखी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। उनकी पहल पर विभाग ने गांव में नया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही गांव में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
इस अवसर पर उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा आम जनता के हितों की रक्षा और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा भविष्य में भी जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करता रहेगा।
नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उपासना मरांडी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनती हैं और उनके समाधान के लिए सक्रिय रहती हैं।

Share This Article
Leave a Comment