कोटालपोखर में तंबाकू नियंत्रण को लेकर छापेमारी, पांच दुकानदारों पर कार्रवाई

Lok Bimb
2 Min Read

18 दुकानों की जांच, पांच दुकानदारों से वसूला गया 1600 रुपये का जुर्माना

मोहिउद्दीन मंसूरी कोटालपोखर

कोटालपोखर :  राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार, 10 अगस्त 2026 को सिविल सर्जन साहिबगंज के निर्देशानुसार कोटालपोखर क्षेत्र में विभिन्न दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य COTPA Act, 2003 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं प्रचार-प्रसार पर रोक लगाना था। अभियान के दौरान कुल 18 दुकानों की जांच की गई। जांच में 5 दुकानदार COTPA Act, 2003 के प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पाए गए, जिसके बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। इनसे अर्थदंड के रूप में कुल 1,600 रुपये की राशि वसूल की गई। छापेमारी दल में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नवरंगदेव कुमार, आशीष कुमार वर्मा सहित राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) साहिबगंज के सोशल वर्कर एवं डीपीए (NCD) शामिल रहे। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सभी दुकानदारों को COTPA Act के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सख्त हिदायत दी कि भविष्य में तंबाकू नियंत्रण कानून का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं प्रदर्शन से संबंधित निर्धारित नियमों का पालन करें और कानून के उल्लंघन से बचें।

Share This Article
Leave a Comment