- हेमन्त अहीर
रांची। झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के चौथा दिन विधायक जयराम महतो ने छात्र आंदोलन और परीक्षाओं से जुड़े मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।
महतो ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी की जांच की भी मांग की। उन्होंने दावा किया कि जेपीएससी पीटी मामले में आरोपी बताए जा रहे अभय तिवारी का चयन सीजीएल परीक्षा के जरिए हुआ था और उनके कई रिश्तेदारों का चयन भी इसी परीक्षा से हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि संबंधित व्यक्ति ने करीब 400 अभ्यर्थियों का चयन कराने की बात स्वीकार की है।
महतो ने सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


