कोयलांचल में कार्यरत सुशी इंफ्रा कार्यालय पर दीनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, प्राइवेट गार्ड को लगी गोली

Lok Bimb
3 Min Read

राहुल दुबे गैंग नें पर्चा छोड़ ली घटना कि जिम्मेदारी, दो बाइक से पहुंचे चार अपराधियों नें घटना को अंजाम दे ईलाके में फैलाया दहशत

वरीय संवाददाता

चतरा: जिले के कोयलांचल टंडवा थाना क्षेत्र के उड़सू गांव स्थित सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में कार्यरत सुशी इंफ्रा कंपनी के कार्यालय पर गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के नकाबपोश अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दिया है। बाइक सवार अपराधियों नें फायरिंग के बाद मौके पर पर्चा छोड़ राहुल दुबे गैंग के नाम पर घटना कि जिम्मेवारी ली है। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार दो बाईक सवार चार अपराधी सुशी इंफ्रा कंपनी कार्यालय पहुंचे थे, जहाँ तीन अपराधियों नें कार्यालय के भीतर घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अपराधियों नें करीब 20 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान कंपनी में तैनात एसआईएस सुरक्षा गार्ड रविश कुमार यादव को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गार्ड को बाएं हाथ में गोली लगी है। जिसे तत्काल टंडवा स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना दोपहर करीब ढाई बजे के आसपास की बताई जा रही है। अज्ञात अपराधियों द्वारा अचानक कार्यालय में घुसकर फायरिंग किये जाने से कार्यालय के अलावे पुरे ईलाके में मौजूद कर्मियों और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी टंडवा बाजार की ओर भाग निकले। इधर घटना कि सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस नें घटनास्थल से करीब 20 खोखे बरामद किये हैं।

अपराधियों के धर-पकड़ को ले चलाया जा रहा विशेष अभियान : एसडीपीओ

टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार, थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पप्पू शर्मा, सिमरिया थाना प्रभारी अमित कुमार, पगार ओपी प्रभारी प्रभात कुमार व एसआई संदीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। जहाँ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह विशुद्ध रूप से आपराधिक वारदात ही प्रतीत हो रही है, जिसे इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फायरिंग के पीछे के वास्तविक कारणों की भी जांच की जा रही है। बहरहाल दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे कोयलांचल में हड़कंप और दहशत का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment