विधायक सविता महतो ने ईचागढ़ में 10 करोड़ की लागत से छह सड़कों का किया शिलान्यास

Lok Bimb
2 Min Read

मालखान महतो

ईचागढ़ : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में स्वीकृत छह महत्वपूर्ण सड़कों का शिलान्यास रविवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इन सड़कों का निर्माण कुल 17.09 किलोमीटर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा। योजना के तहत रूगड़ी बाजार से कुटाम तक  2.400 किलोमीटर सड़क का निर्माण, टीकर से नदीसाई  तक 3.200 किलोमीटर सड़क का निर्माण चिपड़ी  हाईस्कूल से चुनीडीह भाया सालगाडीह तक 3.200 ,लेपाटांड़ से कुंदरीलौंग भाया बुदालौंग तक 4.100किलोमीटर सड़क का निर्माण ,बांधडीह काड़का से पुरानडीह तक 2.320 किलोमीटर सड़क निर्माण तथा तामारी से आतारग्राम तक 1.870 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान विधायक सविता महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से ईचागढ़ प्रखंड के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर ग्रामीणों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने संवेदक को सड़क का निर्माण कार्य ससमय व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिए। इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो,  सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार महतो,प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अमित सिन्हा, गुप्तेश्वर महतो, अनिल सिंह आदि काफी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment