बिहार नगर सेवा संघ के महासचिव बने अनुराग कुमार, पटना में हुआ संघ का चुनाव

Lok Bimb
3 Min Read

पटना :  बिहार नगर सेवा संघ के वर्ष 2026 के चुनाव में अमरपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार को संघ के महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना में आयोजित चुनाव में उन्हें निर्विरोध महासचिव चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।नई जिम्मेदारी मिलने की खबर के बाद अमरपुर नगर पंचायत के कर्मियों, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने अनुराग कुमार को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में नगर निकायों से जुड़े विषयों को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाया जाएगा।
संघ के चुनाव में कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती प्रेम स्वरूपम (56-59 बैच) को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सहरसा नगर निगम के डीएमसी मोहम्मद शाहिद राजा खान को उपाध्यक्ष, परबलपुर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अश्विनी कुमार को संयुक्त सचिव और चौसा नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी रानी कुमारी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
महासचिव के रूप में अनुराग कुमार के सामने नगर निकायों से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों को संगठनात्मक स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। संघ के माध्यम से नगर निकायों की प्रशासनिक चुनौतियों, कर्मियों से जुड़े विषयों और स्थानीय निकायों के बेहतर संचालन से संबंधित मुद्दों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा।निर्वाचन के बाद अनुराग कुमार ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर निकायों को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जुड़े विषयों को उचित मंच पर रखने के लिए संघ को सक्रिय भूमिका में लाया जाएगा।उन्होंने संगठन में आपसी समन्वय और एकजुटता को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही सभी सदस्यों के सहयोग से संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संघ का लक्ष्य नगर निकायों से जुड़े मामलों को मजबूती से सामने रखना, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पहल करना तथा संगठन को अधिक प्रभावशाली मंच के रूप में विकसित करना है। अनुराग कुमार के महासचिव चुने जाने को अमरपुर नगर पंचायत के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment