भगवानपुर कार्यालय में झामुमो की तैयारी बैठक, आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा
देवघर। आगामी दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर मंगलवार को झामुमो भगवानपुर कार्यालय में तैयारी एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई। टूर्नामेंट का आयोजन 26 एवं 27 सितंबर 2026 को घोषपुर मैदान में किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने की।
बैठक में टूर्नामेंट के भव्य आयोजन को लेकर मैदान, खिलाड़ियों की व्यवस्था, कार्यक्रम संचालन सहित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन एवं देवघर विधानसभा के विधायक सुरेश पासवान के शामिल होने की जानकारी दी गई। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में देवघर के महापौर रवि कुमार राउत, आंदोलनकारी चिन्हिकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, झामुमो देवघर जिलाध्यक्ष संजय कुमार शर्मा, उपमहापौर टिप चटर्जी एवं केंद्रीय समिति सदस्य परिमल कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे।
बैठक में टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि भी निर्धारित की गई। प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 35 हजार रुपये तथा तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार के रूप में 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे।
इस अवसर पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेम्ब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीकांत प्रसाद यादव एवं लोथो मुर्मू, सह सचिव सिकंदर कुमार राउत, बिनोद बेसरा, अनिल मुर्मू, प्रेमलाल मरांडी, सुशील मुर्मू, हेमलाल टुडू, लक्खन मरांडी, लखेस्वर मुर्मू, संदीप मुर्मू एवं किशोर मुर्मू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में खेलप्रेमियों से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।


