पाकुड़ में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, जरूरतमंद मरीजों के लिए बनी उम्मीद

Lok Bimb
1 Min Read

पाकुड़। जिले में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के तत्वावधान में गुरुवार को पुराने सदर अस्पताल पाकुड़ समेत जिले के सभी प्रखंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 22 पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने रक्तदान किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से भी रक्तदान अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। दुर्घटना, प्रसव, गंभीर बीमारी अथवा ऑपरेशन के दौरान मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में किया गया रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति के जीवन के लिए उम्मीद की किरण बन सकता है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 28 सितंबर को आयोजित विशेष रक्तदान अभियान में अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से रक्तदान करें और मानवता के इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a Comment