स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: विकास सेवा निकेतन ने निकाली जागरूकता रैली

Lok Bimb
3 Min Read

स्वच्छता ही सेवा का संदेश लेकर नेवरी विकास में लोगों को किया जागरूक

मुजफ्फर हुसैन 

राँची। विकास सेवा निकेतन, नेवरी विकास, राँची द्वारा बुधवार, 30 सितंबर 2026 को स्वच्छता ही सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स, नई दिल्ली के बैनर तले किया गया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेसरा थाना प्रभारी अजय कुमार दास, विकास सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य सतेन्द्र सिंह तथा सचिव राधा चरण सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। जागरूकता रैली विकास सेवा निकेतन परिसर से शुरू होकर नेवरी विकास बाजार टांड़ एवं आसपास के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों एवं आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने घर, सड़क, सार्वजनिक स्थल और आसपास के पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। रैली में संस्था के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय युवा एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। छात्र-छात्राएं के हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेशों वाली तख्तियां और बैनर थे। इस दौरान स्वच्छता अपनाएँ स्वस्थ जीवन पाएँ, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, गंदगी को दूर भगाना है, देश को स्वच्छ बनाना है तथा एक कदम स्वच्छता की ओर जैसे नारों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर विकास सेवा निकेतन के सचिव राधाचरण सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिवस या अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाना आवश्यक है। घर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने से न केवल पर्यावरण बेहतर होता है, बल्कि विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में भी मदद मिलती है। मेसरा थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर अपने घर, आसपास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे स्वयं स्वच्छ रहें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। विकास सेवा निकेतन के वरिष्ठ सदस्य सतेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता अभियान का आयोजन लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया है।

मौके पर मुख्य अतिथि मेसरा थाना प्रभारी अजय कुमार दास, विकास सेवा निकेतन के अध्यक्ष राम लखन मेहता, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य सतेन्द्र सिंह, सचिव राधा चरण सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह, एस.के. तिवारी, कौशल कान्त वर्मा, फैजान अंसारी, डॉ. मुकेश कुमार, अनूपा खलखो, अनुपमा सुरीन, इरशाद अंसारी, नाजिश अंसारी एवं दिव्या सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं संस्था से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment