वन संरक्षक, दुमका ने किया साहिबगंज वन प्रमंडल का आधिकारिक भ्रमण

Lok Bimb
1 Min Read

विभागीय कार्यों की ली जानकारी, विभिन्न क्षेत्रों का किया निरीक्षण

फातेह आलम तालझारी

साहिबगंज : वन संरक्षक, दुमका ने बुधवार को साहिबगंज वन प्रमंडल का नियमित आधिकारिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रमंडलीय वन कार्यालय, साहिबगंज पहुंचकर वन विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागीय कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी ली। वन संरक्षक ने वन प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों का क्षेत्र भ्रमण कर वन संरक्षण एवं प्रबंधन से संबंधित कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने वन क्षेत्रों की स्थिति, संरक्षण गतिविधियों तथा विभाग द्वारा संचालित अन्य कार्यों का भी निरीक्षण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान संबंधित वन पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें विभागीय गतिविधियों से अवगत कराया। वन संरक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मियों को वन संरक्षण और प्रबंधन से जुड़े कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर साहिबगंज वन प्रमंडल के संबंधित वन पदाधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment