भागलपुर : भागलपुर में आय से अधिक संपत्ति से जुड़े मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। योजना एवं विकास विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत नारद कुमार दास के खिलाफ चल रही जांच के तहत EOU की टीम ने एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।
जानकारी के अनुसार, तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हनुमान पथ मोहल्ले स्थित नारद कुमार दास के आवास पर भी EOU की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल की। बताया जा रहा है कि टीम ने कुल पांच ठिकानों को जांच के दायरे में लिया है।
छापेमारी के दौरान टीम अधिकारियों से जुड़े दस्तावेज, संपत्ति के कागजात और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच का मुख्य फोकस आय के ज्ञात स्रोतों और कथित तौर पर अर्जित संपत्ति के बीच संभावित अंतर से जुड़े रिकॉर्ड पर है।
बताया गया है कि नारद कुमार दास मुंगेर में योजना एवं विकास विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। उनके भागलपुर स्थित आवास समेत अन्य संबंधित ठिकानों पर EOU की कार्रवाई जारी है। छापेमारी पूरी होने के बाद बरामद दस्तावेज और संपत्ति से जुड़ी जानकारी के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर नारद कुमार दास के ठिकानों पर छापेमारी

Leave a Comment Leave a Comment

