नवरात्रि और दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक आज

Lok Bimb
1 Min Read

तालझारी थाना परिसर में सुबह 10:30 बजे होगी बैठक, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को किया गया आमंत्रित

फातेह आलम तालझारी

तालझारी : नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 को तालझारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पूर्वाह्न 10:30 बजे शुरू होगी।
तालझारी थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने इस संबंध में आवश्यक सूचना जारी करते हुए सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, गणमान्य व्यक्तियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। बैठक में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ विधि-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा किए जाने की संभावना है। थाना प्रभारी ने सभी आमंत्रित लोगों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment