हाजीपुर: पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग द्वारा आज 12.10.2026 को पटना साहिब स्टेशन का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक द्वारा प्लेटफॉर्म सं. 01 का एक छोर से दूसरी छोर तक निरीक्षण किया गया तथा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया । उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवर ब्रिज, टिकट काउंटर, पूछताछ काउंटर आदि का निरीक्षण कर यात्री सुविधा, संरक्षा तथा साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने पटना साहिब स्टेशन का किया निरीक्षण

Leave a Comment Leave a Comment

