भूख हड़ताल के समर्थन में मशाल जुलूस, अनुमंडल कार्यालय से कुआं पुल तक निकाला जुलूस

Lok Bimb
1 Min Read

भूख हड़ताल के साथ मशाल जुलूस निकाल जताया विरोध।

कहलगांव (भागलपुर) : कहलगांव अनुमंडल कार्यालय से एनएच-80 स्थित कुआं पुल तक मशाल जुलूस निकालकर लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। भूख हड़ताल के साथ आयोजित इस विरोध कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया।
मशाल जुलूस में जनार्दन प्रसाद आजाद, मनोहर मंडल, रितेश सिंह, छोटू पांडेय, सिट्टू यादव, रुद्र कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर सुभाष यादव फौजी, सुभाष यादव (मुखिया संघ), अभिनंदन यादव, कन्हैया खंडेलवाल, मनोज जी, रामबिलास पासवान, प्रवीण राणा, राजन सिंह, टुनटुन यादव, कुमोद यादव, प्रिंस कुमार, आनंद कुमार, प्रियांशु कुमार और अभिषेक सहित अन्य लोग शामिल हुए।
जुलूस अनुमंडल कार्यालय से शुरू होकर एनएच-80 स्थित कुआं पुल तक पहुंचा। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता प्रदर्शित की।

Share This Article
Leave a Comment