अमरपुर (बांका) : दीपावली नजदीक आते ही बाजारों में रंग-बिरंगी बिजली की लड़ियों, एलईडी लाइटों और सजावटी सामानों की मांग बढ़ने लगी है। वहीं, आधुनिक सजावट के बीच मिट्टी के दीयों की मांग प्रभावित होने से पारंपरिक कुम्हारों की चिंता बढ़ गई है।
अमरपुर शहर के अलावा मादाचक, चौरवैय और पवई डीह सहित आसपास के गांवों में कुम्हार परिवार दीपावली के लिए दीये, कलश और अन्य मिट्टी के सामान तैयार करने में जुटे हैं। हालांकि, मेहनत और लागत के अनुरूप कीमत नहीं मिलने तथा बिक्री कम होने से उनके सामने आजीविका का संकट गहराने लगा है।कुम्हारों का यह पारंपरिक कारोबार ग्रामीण संस्कृति और पीढ़ियों से चली आ रही कला का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में दीपावली पर मिट्टी के दीयों की खरीदारी को बढ़ावा देने से स्थानीय कारीगरों को आर्थिक सहारा मिल सकता है और इस परंपरा को भी कायम रखा जा सकता है।
चीनी सजावटी सामानों के बीच मिट्टी के दीयों की चमक फीकी, कुम्हारों की बढ़ी चिंता

Leave a Comment Leave a Comment

