मिलर हाई स्कूल की ऐतिहासिक पानी टंकी का होगा कायाकल्प, मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास

Lok Bimb
1 Min Read

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के मिलर हाई स्कूल परिसर स्थित ऐतिहासिक पानी टंकी के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं कैफेटेरिया निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।परियोजना के तहत ऐतिहासिक संरचना के मूल स्वरूप को संरक्षित रखते हुए परिसर को आकर्षक विरासत स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के अंतर्गत पानी टंकी के चारों ओर गोलाकार पाथ-वे, लैंडस्केपिंग और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, पर्यटकों एवं आगंतुकों की सुविधा के लिए आधुनिक कैफेटेरिया का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण और शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधि एवं वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment