नक्सलमुक्त बिहार की सफलता का संदेश लेकर गुजरात रवाना हुए 1100 प्रतिभागी

Lok Bimb
1 Min Read

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्टेशन से विशेष ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

गोपाल विद्यार्थी 

पटना : बिहार में नक्सलवाद के खात्मे और विकास की नई तस्वीर को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन से गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) जानेवाली विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन से बिहार के 22 नक्सलमुक्त जिलों के 1100 ग्रामीण प्रतिभागी राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। ये प्रतिभागी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के विजन को मजबूत करने के साथ राष्ट्रीय एकता, शांति और विकास का संदेश देगी। उल्लेखनीय है कि बिहार को 31 मार्च 2026 को नक्सलमुक्त घोषित किया गया था। इस उपलब्धि को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में प्रदर्शित किया जाएगा। समारोह में बिहार एसटीएफ के 206 पुलिसकर्मी भी शामिल होंगे। इस पहल को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और जनभागीदारी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment