झारखंड मजदूर संघ ने हबीब अंसारी को बनाया संताल परगना का प्रमंडलीय संयोजक

Lok Bimb
1 Min Read

मनोनयन पत्र जारी कर सौंपी गई जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल

फातेह आलम तालझारी

तीनपहाड़ :
  झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) ने संगठनात्मक विस्तार के तहत हबीब अंसारी को संताल परगना प्रमंडल का संयोजक मनोनीत किया है। इस संबंध में संघ की ओर से 29 अक्टूबर 2026 को मनोनयन पत्र जारी किया गया। हबीब अंसारी दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह गांव के निवासी हैं। संघ की ओर से जारी पत्र के अनुसार, हबीब अंसारी को संताल परगना प्रमंडल में संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन को क्षेत्र में संघ की गतिविधियों को मजबूत करने और संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। झारखंड मजदूर संघ (प्रजातांत्रिक) का केंद्रीय कार्यालय बाकुडी, थाना तीनपहाड़, जिला साहिबगंज में स्थित है। संघ के केंद्रीय संरक्षक सह विधायक प्रदीप यादव हैं। वहीं, संजय कुमार गुप्ता केंद्रीय अध्यक्ष और राजकुमार यादव केंद्रीय महामंत्री के पद पर हैं। संघ की ओर से जारी मनोनयन पत्र पर पत्रांक 88/SMS(P)SMY/2026 अंकित है। संगठन के इस निर्णय से संताल परगना क्षेत्र में संघ की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Leave a Comment