पटना डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिटी ताइक्वांडो क्लब का दबदबा, ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा

Lok Bimb
2 Min Read

एडीफाई स्कूल बना उपविजेता, 150 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम; विधायक रत्नेश कुशवाहा ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

गोपाल विद्यार्थी 

पटना सिटी :- पाटलिपुत्र परिषद, मंगल तालाब में आयोजित चौथी पटना डिस्ट्रिक्ट इन्विटेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सिटी ताइक्वांडो क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, एडीफाई स्कूल की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में पटना के विभिन्न स्कूलों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के करीब 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव एवं आयोजन सचिव जेपी मेहता ने की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में समाजसेवी संजीव यादव, महेंद्र अरोड़ा, नरेश कुशवाहा एवं संजीव कुमार मेहता ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर आयोजन सचिव जेपी मेहता ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता में सिटी ताइक्वांडो क्लब, एडीफाई स्कूल, द मालिन्यायी स्कूल, स्काई ताइक्वांडो क्लब, अरीना ताइक्वांडो क्लब, माउंट लिटरा स्कूल, डायनेमिक ताइक्वांडो क्लब और अल्फा ताइक्वांडो क्लब के खिलाड़ियों ने भाग लिया। निर्णायक की भूमिका विक्रांत पंकज, अनामिका, सोनू, ववली मिश्रा, कौशल कुमार, सुधांशु कुमार एवं शुभम कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता का आयोजन पटना जिला ताइक्वांडो संघ ने सिटी ताइक्वांडो क्लब के सहयोग से किया। संघ के अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव राजू ने विजेता एवं उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment