ऐश पौंड ढुलाई में लगे हाइवा चालकों के साथ मारपीट से भड़का आक्रोश, एनटीपीसी में ऐश पौंड ढुलाई ठप कर बैठा धरना
चतरा: जिले के टंडवा स्थित एनटीपीसी प्लांट में ऐश पौंड की ढुलाई में लगे हाइवा और लेटरों चालकों ने एनटीपीसी प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चालकों ने प्रबंधन पर कैंटीन बंद कर भोजन-पानी समेत बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखने का आरोप लगाया है। चालकों का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई तो ऐश पौंड से जुड़े एक अधिकारी ने उनके साथ मारपीट की। इस घटना से आक्रोशित हाइवा चालकों ने ऐश पौंड की ढुलाई बंद कर धरना शुरू कर दिया है। धरने पर बैठे चालकों की मांग है कि उनके साथ मारपीट करने वाले संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें भोजन-पानी सहित आवश्यक सुविधाएं ऐश पौंड परिसर में कैंटीन उपलब्ध कराई जाएं। चालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित पहल नहीं की जाती और आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक ऐश पौंड की ढुलाई बंद रहेगी। इस विरोध प्रदर्शन के कारण एनटीपीसी में ऐश पौंड ढुलाई का काम प्रभावित हुआ है। अब देखना होगा कि एनटीपीसी प्रबंधन चालकों की मांगों पर क्या कदम उठाता है और मारपीट करने वाले प्लांट में जमे अधिकारी पर क्या कार्रवाई होती हैं। ड्राइवर का पांच घंटे से धरना पर बैठे सूचना पर प्रबंधन ड्राइवर के साथ वार्ता करके धारण का समाप्त कराया। मामले में एनटीपीसी के एजीएम गुरदास मिश्रा ने बताया ड्राइवर के साथ मारपीट का आरोप बबुनिया है कुछ लोग स्वार्थ के लिए राजनीतिक कर रहा है ड्राइवर के सुविधा पर कैंटीन उपलब्ध कराने की बात कही है।


