वारंटी विजय रजत गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

Lok Bimb
1 Min Read

अनिल कुमार

मोहनपुर : थाना क्षेत्र के तुलसीवरण कुरवा गांव निवासी विजय रजत करीब 35 वर्ष पिता बालदेव रजत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ देवघर न्यायालय से जारी वारंट लंबित था। न्यायालय के वारंट संख्या 1540, दिनांक 19 नवंबर 2025 के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी की चिकित्सकीय जांच कराई गई। इसके बाद पुलिस ने उसे माननीय न्यायालय, देवघर में प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया।

Share This Article
Leave a Comment