भीम कुमार
महेशपुर : महेशपुर प्रखंड के पंचायत सिलमपुर अंतर्गत ग्राम मकदुमपुर में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य सह युवा नेत्री उपासना मरांडी जी के सार्थक प्रयास से 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। लंबे समय से बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है।
ग्रामीणों की परेशानी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए उपासना मरांडी जी ने बिजली संकट के समाधान के लिए पहल की। उनके प्रयास का परिणाम है कि आज मकदुमपुर गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित हो सका। ट्रांसफार्मर लगने से गांव में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उपासना मरांडी जी के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए उनकी पहल की सराहना की।
*ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के विकास और आम जनता की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए उपासना मरांडी जी लगातार सक्रिय हैं। उनकी कार्यशैली यह संदेश देती है कि राजनीति केवल भाषण और वादों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े होकर उनकी समस्याओं का समाधान करना ही सच्ची जनसेवा है।
*उपासना मरांडी जी की इस पहल से एक बार फिर क्षेत्र में जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता और प्रतिबद्धता सामने आई है.


