11वीं-12वीं की स्व अध्ययन सामग्री की समीक्षा को तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू

Lok Bimb
1 Min Read

एससीईआरटी में जुटे विषय विशेषज्ञ, बीबोस ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत की है तैयार

गोपाल विद्यार्थी 

पटना :
11वीं और 12वीं के शिक्षार्थियों के लिए विकसित स्व अध्ययन सामग्री की समीक्षा को लेकर मंगलवार से महेंद्रू स्थित राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बीबोस) ने इस सामग्री को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया है।कार्यशाला में शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रशिक्षण संस्थानों के व्याख्याता एवं प्राचार्य तथा विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों तक सामग्री की विषयवस्तु, गुणवत्ता और उपयोगिता की समीक्षा की जाएगी। इसका उद्देश्य शिक्षार्थियों की जरूरतों और बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप अध्ययन सामग्री को बेहतर बनाना है। यह सामग्री किसी कारणवश पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा पूरी करने में मददगार होगी।

Share This Article
Leave a Comment