संविधान के शिल्पकार को नमन, नवागढ़ में भाजपा ने मनाया संविधान दिवस

Lok Bimb
1 Min Read

अनगड़ा : भाजपा गेतलसूद मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को नवागढ़ पंचायत में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिलीप मिर्धा ने किया। इस दौरान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। नेताओं ने संविधान के महत्व और उसके मूल आदर्शों को याद करते हुए संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है। संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार देता है। इसके मूल्यों और आदर्शों को आत्मसात करना हम सभी की जिम्मेदारी है। मौके पर जिला अध्यक्ष पूर्वी विनय महतो धीरज, पूर्व विधायक रामकुमार पहान, महामंत्री सत्यदेव मुंडा, मनोज चौधरी, जलैंद्र कुमार, गेतलसूद मंडल प्रभारी माधुरी देवी, जिला महामंत्री एससी मोर्चा संजय नायक, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष बुधराम बेदिया, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष दुर्गा महतो, गेतलसूद मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया व अनगड़ा मंडल अध्यक्ष सुनील महतो सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment