सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शिव महामाया मंदिर में लगा लंगर

Lok Bimb
1 Min Read

ईचागढ़ : ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के चतुर्मुखी शिव मंदिर,बांका महादेव मंदिर, जारगोडीह महादेव मंदिर, बारूणा,  गौरांगकोचा बुड़ा बाबा मंदिर, शिव महामाया मंदिर पामीया सहित क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा। वहीं शिव महामाया मंदिर पामीया में श्रद्धालुओं के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष तरूण डे कि ओर से लंगर का व्यवस्था किया गया। दिन भर भक्तों के बीच खीचड़ि,खीर आदि प्रसाद वितरण किया गया। दुर दराज से श्रद्धालु शिव महामाया मंदिर पहुंचे। कमेटी की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने एवं भक्तों का जलाभिषेक का सुविधा के लिए खास व्यवस्था भी किया गया था। ईचागढ़ पुलिस भी लगातार गस्ती कर  शांति व्यवस्था बनाए रखने में तत्पर देखें गए। वहीं कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री डे ने कहा कि पामीया शिव महामाया मंदिर में श्रद्धा और विश्वास के साथ मांगे गए मुराद पूरी होती है, जिससे जमशेदपुर, रांची एवं दुर दराज से श्रद्धालु यहां पूजा अर्चना करने बारहों महीने आते हैं। उन्होंने कहा कि श्रावण व चैत्र संक्रांति को विशेष रूप से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और पूजा अर्चना करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment